नवरात्र के शुभ दिन पर टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है. दिव्यांका शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं.
विवेक, दिव्यांका का बेबी बंप पकड़ कर पोज दे रहे हैं. पति-पत्नी के चेहरे पर मां-बाप बनने की खुशी झलक रही है.
खुशखबरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि 10 साल बाद प्लॉट में ट्विस्ट आया है. कुछ सफर भागने के लिए नहीं होते हैं. साथ में तैयार होने के लिए होते हैं.
अभी भी सोच रहे हैं, बिना वजह मुस्कुरा रहे हैं. दिव्यांका लिखती हैं कि सभी का दिल से आभार. हम बेबी के इंतजार में हैं.
दिव्यांका और विवेक 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. पिछले कई सालों से उनसे बेबी प्लानिंग के बारे में पूछा जाता था. पर वो हमेशा कहतीं कि जब ऊपरवाले की मर्जी होगी मैं मां बन जाऊंगी.