बिग बॉस के घर में एजाज खान कई बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर चुके हैं. एजाज ने बताया था कैसे उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनपर यौन शोषण का केस कर दिया था. अब एजाज ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा और शेयर किया है.
शो की शुरुआत में दिखाया गया कि अभिनव और एजाज गार्डन एरिया में बैठकर बात कर रहे थे. एजाज अभिनव से अपनी जिंदगी का एक किस्सा शेयर करते हैं, जिसे सुनकर अभिनव भी शॉक्ड हो जाते हैं.
एजाज अभिनव से कहते हैं-तू विश्वास कर सकता है कि तनु वेड्स मनु रिलीज हुई है और मैं एक ढाबे में बर्तन धोकर खाना खा रहा हूं. रिलीज के दो दिन बाद
अभिनव पूछते हैं कहां पर? तो एजाज कहते हैं धर्मकोट. अभिनव पूछते हैं तुम वहां गए क्यों थे? एजाज कहते हैं वो लड़की मेरे खानदान को जेल के पीछे डालने की कोशिश कर रही थी, ये बोलकर की दहेज मांग रहे हैं. मेरे अब्बा अंदर जाते.
मैं पहाड़ों पर बैठ कर चींख चींख कर रोता था- मैं क्यों? मैं अच्छा इंसान हूं. मुझे 100 लोगों ने बोला था कि उस लड़की पर केस कर दे. वो तेरे ऊपर कुछ करेगी. लेकिन मैंने कहा था कि मैं नहीं करूंगा. वो किसी की बेटी है.
उस लड़की ने मुझे बाद में क्या बोला पता है- एजाज मुझे किसी ने उकसाया था. एजाज बोलते हैं आने दे पूछता हूं.
इसके बाद एजाज खान हाथ से V का इशारा करते हैं. एजाज कहते हैं मुझे पता नहीं क्या था, लेकिन मैं पूछूंगा जरुर. मेरी जिंदगी का एक साल बर्बाद हुआ है. तब जब मैं सबसे ऊपर था.
एजाज के V का इशारा करने के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो विकास गुप्ता की बात कर रहे थे. खैर, एजाज ने क्लियर नाम तो नहीं लिया.
लेकिन ये साफ जरुर हुआ कि वो इंसान अब बिग बॉस के घर में आया है. अब देखना होगा कि क्या एजाज खान घर में इस बात को उस इंसान से इस मसले को क्लियर करते हैं या नहीं.
इसके अलावा जब विकास शो में एंट्री लेते हैं तो एजाज से कहते हैं कि आप का खेल शुरुआत में शानदार था. आप उसके बाद भूल गए कि आप कौन हैं. हमने तो आपका पीक करियर देखा है. आप कैसे भूल जाते हैं कि आप क्या हैं. इसे सुनने के बाद एजाज कहते हैं कि हां यार, मेरे 4 साल उन सारे चक्कर में बर्बाद हुए. करियर का सबसे अहम वक्त था वो मेरे.