scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

इस्लाम अपनाने को किया मजबूर, बिगाड़ा हुलिया? EX हिमांशी के आरोपों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- कितना गिरोगी

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 1/14

मशहूर पंबाजी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना एक समय पर फेमस मॉडल और रैपर आसिम रियाज संग रिश्ते में थीं. दोनों की नजदीकियां बिग बॉस 13 में बढ़ी थीं. 
 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official)

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 2/14

आसिम और हिमांशी ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन फिर उनका रिश्ता बुरे मोड़ पर खत्म हो गया था. हिमांशी और आसिम अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं. आसिम मुस्लिम हैं, जबकि हिमांशी पंजाबी हिंदू हैं. दोनों ने ब्रेकअप की वजह भी अलग-अलग धर्म से होने को बताया था. 

 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official)

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 3/14

वहीं, बीते दिनों टीवी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना ने आसिम का नाम लिए बिना उनके साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर बात की थी. हिमांशी ने दावा किया था कि रिश्ते में उन्हें धर्म बदलने पर मजबूर किया गया था. वो इस्लाम अपनाने पर भी विचार करने लगी थीं. 

(Photo: Instagram @iamhimanshikhurana)

 

Advertisement
asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 4/14

हिमांशी ने ये भी दावा किया था कि पिछले रिलेशनशिप में उन्होंने खुद को खो दिया था. उनका वजन बढ़ गया था. उन्हें एंग्जाइटी-डिप्रेशन हो गया था. उनके बालों से स्मेल आती थी. दर्द में रहते हुए उनका चेहरा बूढ़ा लगता था. वो हाल से बेहाल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ था कि वो रिश्ता उनके लिए सही नहीं है. 
 

(Photo: Instagram @iamhimanshikhurana)

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 5/14

एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के दावों पर अब आसिम रियाज ने चुप्पी तोड़ी है. आसिम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके हिमांशी को करारा जवाब दिया है और उनके दावों को गलत और बेबुनियाद बताया है. 
 

(Photo: Instagram @iamhimanshikhurana)

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 6/14

आसिम ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि उन्होंने कभी किसी को भी धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया. आसिम ने हिमांशी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो धर्म को हथियार बनाकर उनके खिलाफ इस्तेमाल न करें. 

 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official)

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 7/14

आसिम ने पोस्ट में हिमांशी के आरोपों का जवाब देते हुए लिखा- सच तो यह है कि मैंने ही तुम्हें फिटनेस की तरफ पुश किया था. मुझसे मिलने के बाद ही तुम इस शेप में आई हो. उससे पहले तुम कैसी दिखती थीं, यह सब जानते हैं.

 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official)

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 8/14

'इसलिए प्लीज, धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल मत करो. यह बेहद सेंसिटिव मुद्दा है. इतनी पर्सनल बात को मेरे खिलाफ नफरत फैलाने की वजह बनाना बचकानी बात है. इससे ये पता चलता है कि तुम अटेंशन पाने के लिए किस हद तक गिर सकती हो. '

 

(Photo: Instagram @iamhimanshikhurana)

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 9/14

'जहां तक मेरे करियर की बात है, तो मुझे इसे बनाने के लिए कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी और न ही कोई उस चीज का क्रेडिट ले सकता है.'

 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official)

Advertisement
asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 10/14

हिमांशी ने ये भी कहा था कि उन्होंने जिसे डेट किया, उनके पास उनसे कम पैसा था. इसके जवाब में आसिम ने कहा- किसके पास ज्यादा पैसा है और किसके पास कम? अगर तुम वाकई यह जानना चाहती हो, तो बैंक स्टेटमेंट से सब साफ हो जाएगा. लेकिन पैसा कभी किसी के चरित्र का पैमाना नहीं रहा, चरित्र तो यह है कि तुम अटेंशन, रीच या कुछ ज्यादा व्यूज पाने की भूख में किस हद तक गिर सकती हो. 

 

(Photo: Instagram @iamhimanshikhurana)

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 11/14

आसिम रियाज ने नाम लिए बिना ही पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा.आसिम ने पोस्ट में आगे लिखा- सालों बाद सिर्फ गॉसिप करने के लिए पुराने रिश्तों और पर्सनल लाइफ को खंगालना, उस इंसान के बारे में ज्यादा बताता है, जो यह सब कर रहा है, न कि उसके बारे में जिसकी बात हो रही है.

 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official) 

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 12/14

माइक के पीछे बैठे उस इंसान के लिए, जो अपना पेट लटकाए गॉसिप को अपना पेशा बनाकर बैठा है. भाई, पूरी इज्जत के साथ सलाह दूंगा कि दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने में थोड़ा कम टाइम बिताओ और थोड़ा वक्त जिम में लगाओ. 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official)

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 13/14

आसिम ने अपने जवाब में हिमांशी की दिक्कतों की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि उन्हें थाइरॉयड हार्मोन्स चेंजेस की वजह से हुआ है. नाक से खून मेडिसिन लेने की वजह से आता है. चेहरे पर बुढ़ापा उम्र बढ़ने की वजह से दिख रहा है. बालों से स्मेल आने पर उन्हें वॉश कर लेना चाहिए. 

 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official)

asim riaz himanshi khurana breakup controversy
  • 14/14

आसिम का जवाब सुनने के बाद कई लोग उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. हालांकि, आसिम के जवाब पर अब तक हिमांशी या पारस छाबड़ा ने रिएक्ट नहीं किया है. वैसे आपको दोनों में कौन सही और कौन गलत लगता है?

 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official)

Advertisement
Advertisement