scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

Archana Puran Singh House Tour: अर्चना पूरन सिंह ने खरीदा करोड़ों का बंगला, बिन ब्याही 'बहुओं' का हुआ गृहप्रवेश, दिखाया बेडरूम

अर्चना पूरन हाउस
  • 1/10

टेलीविजन-बॉलीवुड क्वीन अर्चना पूरन सिंह ने मुंबई के मड आइलैंड में एक और आलीशान बंगला खरीदा है. हाल ही में अर्चना के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस नए घर का पूरा टूर कराया.

अर्चना पूरन हाउस
  • 2/10

इस व्लॉग में अर्चना, उनके पति परमीत सेठी, दोनों बेटे आर्यमान और आयुष्मान सेठी, साथ ही बेटों की पार्टनर्स योगिता और समीक्षा भी नजर आईं. परिवार कार में बैठकर नए घर पहुंचा और वहां सभी ने मिलकर पूरे बंगले का मुआयना किया. 
 

अर्चना पूरन हाउस
  • 3/10

 दो मंजिला इस बंगले में ग्राउंड फ्लोर पर विशाल लिविंग एरिया और ओपन किचन है. किचन में व्हाइट काउंटर, ग्रीन टाइल्स और ब्राउन कैबिनेट्स लगे हैं.

Advertisement
अर्चना पूरन हाउस
  • 4/10

 ऊपर की मंजिल पर तीन बड़े बेडरूम हैं, जिनमें से हर कमरे के साथ अटैच्ड बाथरूम भी है. मास्टर बेडरूम इतना आलीशान है कि उसे देख अर्चना भी हैरान रह गईं. 
 

अर्चना पूरन हाउस
  • 5/10

घर के चारों तरफ हरा-भरा गार्डन है, जहां कई पेड़-पौधे लगे हैं. गार्डन में एक खूबसूरत गजेबो भी बना है, जहां होम टूर के बाद परिवार ने बैठकर खाना खाया और पिकनिक एंजॉय किया. 

अर्चना पूरन हाउस
  • 6/10

 बंगले की बड़ी बालकनी से बाहर का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है. अर्चना ने व्लॉग में बताया कि यह घर खरीदने के बाद पहली बार पूरी फैमिली एक साथ यहां आई हैं.

अर्चना पूरन हाउस
  • 7/10

परिवार को घर का डिजाइन और स्पेस बहुत पसंद आया. खास बात यह है कि यह नया बंगला उनके मौजूदा घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर है.
 

अर्चना पूरन हाउस
  • 8/10

 परमीत सेठी ने पहले भी बताया था कि उनकी यूट्यूब कमाई फिल्म और टीवी से तीन गुना ज्यादा है, जिसकी वजह से परिवार लगातार प्रॉपर्टी में निवेश कर रहा है. 

अर्चना पूरन हाउस
  • 9/10

वीडियो में योगिता और समीक्षा को देखकर फैन्स ये भी कह रहे हैं कि अर्चना ने  शादी से पहले ही अपनी बहुओं को गृह प्रवेश करा दिया.

Advertisement
अर्चना पूरन हाउस
  • 10/10

All Photos: YT Screengrab 

Advertisement
Advertisement