scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

शादी को हुए 8 साल, मिथुन चक्रवर्ती की बहू पर मां बनने का प्रेशर? बताया कब करेंगी बच्चा

मदालसा शर्मा
  • 1/10

'अनुपमा' फेम मदालसा शर्मा ने 10 जुलाई 2018 को मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती से शादी रचाई थी. महाअक्षय को मिमोह के नाम से भी जाना जाता है. 

मदालसा शर्मा
  • 2/10

मदालसा और मिमोह ने अपना रिलेशन तब तक प्राइवेट रखा. जब तक बात शादी तक नहीं पहुंच गई. कपल ने हमेशा समाज की नहीं, बल्कि अपने रिश्ते की परवाह की है.
 

मदालसा शर्मा
  • 3/10

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की है. उनसे ये भी पूछा गया कि क्या उन पर मां बनने का प्रेशर बनाया गया.

Advertisement
मदालसा शर्मा
  • 4/10

एक्ट्रेस ने कहा कि मुझ पर अब तक बच्चा करने का प्रेशर नहीं बनाया गया है. ये कपल की पर्सनल चॉइस है. मुझ पर तो किसी ने दबाव नहीं बनाया. 
 

मदालसा शर्मा
  • 5/10

आगे वो कहती हैं कि मुझे हमेशा एक फ्रीडम दी गई है. मेरा मानना है कि जब आप कंफर्टेबल हो, तभी बच्चा करना चाहिए.
 

मदालसा शर्मा
  • 6/10

मदालसा ने ये भी माना कि इस तरह के प्रेशर को हैंडल करना वाकई मुश्किल है. एक्ट्रेस बताती हैं कि मिमोह और उनकी मुलाकात एक इवेंट में हुई थी. 
 

मदालसा शर्मा
  • 7/10

पहली मुलाकात के बाद वो और मिमोह एक-दूसरे के टच में थे. 10 साल वो दोबारा एक-दूसरे से मिले और प्यार हो गया. 
 

मदालसा शर्मा
  • 8/10

मदालसा बताती हैं कि हमने ज्यादा डेटिंग नहीं की. हमें शादी करनी थी. उन्होंने कहा कि उनके ससुर मिथुन चक्रवर्ती भी खुले विचारों के हैं. 
 

मदालसा शर्मा
  • 9/10

मदालसा ने बताया कि उनके ससुर मिथुन कभी ये नहीं कहते कि महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए. वैसे कपड़े पहनने चाहिए. या इस उम्र में शादी करो, बच्चा करो. उनके मुताबिक, सबको अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का हक है.  

Advertisement
मदालसा शर्मा
  • 10/10

All Photos: Instagram @madalsasharma

Advertisement
Advertisement