scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

कोयला व्यापारी की पत्नी हैं अंकिता लोखंडे, बनाया महल सा खूबसूरत घर, कीमत 50 करोड़

अंकिता-विक्की का घर
  • 1/10

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टेलीविजन के लोकप्रिय कपल बन चुके हैं. विक्की पेशे से कोयला व्यापारी हैं, लेकिन अब अंकिता के साथ रियलिटी शोज में भी नजर आते हैं. लाफ्टर शेफ से दोनों की जोड़ी की फैन्स की फेवरेट बन चुकी है. अंकिता और विक्की वो सेलिब्रिटी कपल हैं, जो अपनी महंगी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. 

अंकिता-विक्की का घर
  • 2/10

अंकिता और विक्की ने मुंबई में अपना आलीशान घर बनाया हुआ है. घर की थीम व्हाइट है, जिससे पता चलता है कि उन्हें जीवन में शांति और सुकून काफी पसंद है. घर को मेंटेन रखने के लिए वो काफी चीजों का ध्यान रखती हैं. 
 

अंकिता-विक्की का घर
  • 3/10

कपल का लिविंग रूम बेहद लग्जरी फील देता है. घर में एंट्री लेते ही महसूस होता कि आप किसी पावरफुल जगह पर चुके हैं. लिविंग में पेस्टल कलर के सोफे और रग्स इसे क्लासी बनाते हैं. 

Advertisement
अंकिता-विक्की का घर
  • 4/10

अंकिता और विक्की ने अपना बेडरूम काफी लग्जरी बनाया हुआ है. किंग साइज बेड के साथ रूम में मैचिंग फर्नीचर रखा गया है, जो उनके अपार्टमेंट से मेल खाता है. 

अंकिता-विक्की का घर
  • 5/10

कपल ने वॉशरूम को भी काफी सोच-समझकर डिजाइन कराया है. वहां रखे बॉथटब को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे 7 स्टार होटल का वॉशरूम देख लिया हो. 

अंकिता-विक्की का घर
  • 6/10

टेलीविजन के फेवरेट कपल का डाइनिंग रूम देखकर लगता है कि बस यही हमारे सपनों का आशियाना है. डाइनिंग रूम में लगी गोल्डन लाइट आपको वॉर्म फील कराती है. 
 

अंकिता-विक्की का घर
  • 7/10

एक्ट्रेस का किचन भी काफी सोच-समझकर तैयार किया गया है. घर में इतने बड़े किचन का अरमान हर किसी का होता है, लेकिन इसे हर कोई पूरा नहीं कर पाता. 

अंकिता-विक्की का घर
  • 8/10

अंकिता और विक्की ने घर का कोना-कोना इस तरह सजाया कि देखने वाला वहां से अपनी नजरें ना हटा सके.
 

अंकिता-विक्की का घर
  • 9/10

अंकिता और विक्की के घर में वॉक इन वॉर्डरोब भी है, जो उनकी आलीशान जिंदगी की गवाही देती है. 
 

Advertisement
अंकिता-विक्की का घर
  • 10/10

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता और विक्की के घर की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है, जो भी उनके घर आता है, वो वहां से वापस नहीं जाना चाहता है. 

PHOTOS: Social Media 

Advertisement
Advertisement