आकांक्षा पुरी टेलीविजन के बाद भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. आकांक्षा अपने बोल्ड स्टेटमेंट और लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं.
आकांक्षा पुरी एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर येलो बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बोल्ड और स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है.
एक्ट्रेस समंदर किनारे खड़े होकर टशन में पोज देती नजर आ रही हैं. येलो कलर की बिकिनी, ओपन हेयर और नेचुरल मेकअप उनके लुक को और खास बना रहा है.
आकांक्षा बिकिनी को हमेशा कॉन्फिडेंट होकर कैरी करती हैं. एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि बोल्डनेस के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं.
फोटोज शेयर करने के साथ उन्होंने ध्यान खींचने वाला कैप्शन भी लिखा. एक्ट्रेस लिखती हैं कि तुम, मैं और लहरों की आवाज.
आकांक्षा की बिकिनी फोटोज पर ढेरो लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं. फैन्स उन्हें ग्लैमरस और फायर बता रहे हैं.
बता दें कि आकांक्षा पुरी को टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में मां पार्वती के किरदार से खास पहचान मिली. इसके अलावा वो रियलिटी शो ‘मीका दी वोट्टी’ में भी नजर आई थीं.
अब वो टीवी और भोजपुरी प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने फैशन और ग्लैमरस लुक्स से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं.
All Photos: Instagram @akanksha8000