टेलीविजन की कई एक्ट्रेस हैं जो आज सफल बिजनेसवुमन भी हैं. इन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक अदिति मलिक हैं.
अदिति की शादी टीवी एक्टर मोहित मलिक से हुई है. मां बनने के बाद अदिति ने कुछ अलग करना चाह और कर दिखाया.
एक्ट्रेस को आखिरी बार 2012 में 'छब्बिस बराह' सीरियल में देखा गया था. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ अपना पूरा ध्यान हॉस्पिटैलिटी बिजनेस पर लगा दिया.
अदिति मुंबई शहर में 'द बाउल कंपनी' और 'मल्टीपल कैफे-रेस्टोरेंट' समेत 8 रेस्टोरेंट और कैफे सफलतापूर्वक चला रही हैं.
आज अदिति एक्ट्रेस से करोड़पति बिजनेसवुमन बन चुकी हैं और रेस्टोरेंट बिजनेस से तगड़ी कमाई कर रही हैं.
अदिति रील और रियल लाइफ में हर रोल को बखूबी निभा रही हैं. उन्होंने जिस काम में किस्मत आजमाई उसे शिद्दत से निभाया.
जब वो छोटे पर्दे पर काम करती थीं, तो अपने हर रोल के साथ न्याय किया. अब वो रियल लाइफ में हर रोल बखूबी निभा रही है.
अदिति काम के साथ-साथ फैमिली को भी बराबर टाइम देती हैं. वो अपने पति को हर मोड़ पर सपोर्ट करती हैं.
एक्ट्रेस मां के रूप में भी हर जिम्मेदारी निभा रही हैं. उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल बताती है कि उनके लिए उनकी फैमिली कितनी प्यारी है.
सोशल मीडिया पर अदिति जब भी बेटे या पति के साथ तस्वीर शेयर करती हैं, फैन्स सिर्फ और सिर्फ प्यार लुटाते हैं. आज उनके पास घर, गाड़ी, पैसा और परिवार सब है.
All Photos: Instagram @additemalik