बहुत दिनों से सोच रहे थे, चलिए आज आपको 'भाभी जी घर पर हैं' के आसिफ शेख यानी विभूति नारायण मिश्रा के लग्जरी हाउस का टूर कराते हैं.
मायानगरी मुंबई में आसिफ शेख ने अपना खूबसूरत आशियाना बनाया हुआ है, जो बिल्कुल किसी फाइव स्टार होटल जैसा नजर आता है.
एक्टर के घर का हॉल काफी ओपन और लैविश है, जिसे उन्होंने सोच-समझकर बनवाया है. हॉल में एंट्री लेते ही सुकून मिलता है.
हॉल में एक रिक्लाइनर रखा हुआ, जिस पर वो बैठकर या फिर लेटकर आराम फरमाते हैं. एक्टर वहीं अपनी स्क्रिप्ट भी पढ़ते हैं.
एक्टर ने घर में ट्रॉफी के लिए एक अलग से कॉर्नर बनवाया है. उसी कॉनर्र पर उन्होंने कुरान भी रखी हुई है. आसिफ ने बताया कि वो हॉल में बैठकर ही रोजाना नमाज पढ़ते हैं.
एक्टर ने अपने घर में एक चिल रूम भी बनवाया है, जहां वो फुर्सत पाकर चंद सुकून के पल बिताते हैं. बेड पर लेटकर मैच और मूवी एंजॉय करते हैं.
उन्होंने टेबल से लेकर डाइनिंग डेबल तक यूनिक स्टाइल में डिजाइन कराई है. आसिफ कहते हैं कि डाइनिंग टेबल में कहीं भी कोई भी बैठकर खा लेता है. किसी की चेयर फिक्स नहीं है.
एक्टर ने घर पर पेड़ पौधे भी लगाए हुए हैं. उन्हें प्रकृति से काफी लगाव है. मुंबई की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में पेड़-पौधे सुकून देते हैं.