विश्व हिंदू परिषद ( ) के सदस्यों ने स्टारर तमिल फिल्म 'उत्तम विलेन' पर रोक लगाने की मांग की है.
उनका दावा है कि इससे हिंदू लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी. विहिप सदस्यों ने सोमवार को पुलिस आयुक्त को भेजे अपने निवेदन पत्र में आरोप लगाया कि 'उत्तम विलेन' का 'ईरानिया नदगम' गाना भक्त प्रह्लाद और के बीच हुए संवाद को अपमानित करता है. इस गाने से की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी.
विहिप सदस्य के.एल. सत्यमूर्ति ने बताया, 'गीत के बोल भगवान विष्णु के भक्तों को ठेस पहुंचाएंगे. यह गीत प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप के संवाद का अपमान करता है. इसलिए हम फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग करते हैं.'
रमेश अरविंद निर्देशित 'उत्तम विलेन' आठवीं सदी के एक रंगकर्मी और आज के एक पर बेस्ड है. यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने जा रही है.
इनपुट: IANS