बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में ही खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है. इन दिनों सारा फिल्म कुली नंबर 1 को लेकर बिजी चल रही हैं. इसमें वह वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं. सारा ने को स्टार वरुण धवन को लेकर कहा कि वह काफी ऊर्जावान एक्टर हैं. इसके अलावा वह स्टारडम को लेकर क्या सोचती हैं इस पर भी उन्होंने अपनी बात रखी.
एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने कहा, वरुण एक एनर्जेटिक एक्टर हैं. अगर आप सेट पर मर भी रहे हों तो भी आपको सीन में सेट में होने के लिए उसी एनर्जी के साथ काम करना पड़ेगा. स्टारडम को लेकर सारा अली खान ने कहा, मैं कभी स्टाडम के पीछे नहीं भागती. मैं सिर्फ क्टिंग करना चाहती हूं. मेरा सपना फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाने का है. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैंने अभी तक कोई मुकाम हासिल किया है. मैं अपनी अंतिम सांस तक एक्टिंग करना चाहती हूं और मुझे नहीं लगता कि ये हो पाएगा. क्योंकि आप अगर अलग-अलग कैरेक्टर प्ले करना चाहते हैं तो ये कभी खत्म नहीं होते.'''
View this post on Instagram
चर्चा में है कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री
कुछ समय पहले ही सारा अली खान ने लव आज कल के सीक्वल की शूटिंग पूरी की है. इसमें वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. इस फिल्म की घोषणा के साथ ही कार्तिक के साथ सारा के लिंकअप की की खबरें सामने आ चुकी है. दोनों सितारों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी.