scorecardresearch
 

PHOTO: डेब्यू फिल्म 'मणिकर्णिका' में ऐसा है टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का लुक

 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. जिसमें वे झलकारी बाई का रोल अदा कर रही हैं. मूवी से उनका पहला लुक सामने आया है.

Advertisement
X
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. जिसमें वे झलकारी बाई का रोल अदा कर रही हैं. मूवी से उनका पहला लुक सामने आया है.

तस्वीर में एक्ट्रेस ने महाराष्ट्रियन स्टाइल में हरे-लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है. अब कुछ ही दिनों का शूट बचा हुआ है. यह मूवी 3 अगस्त को रिलीज होगी.

कंगना रनौत की फिल्म में अंकिता लोखंडे की अहम भूमिका है. वे रानी लक्ष्मी बाई की राजदार होंगी. एक इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में बातचीत करते हुए अंकिता ने कहा था कि, मैंने झलकारी बाई के बारे में कभी नहीं सुना, लेकिन वो भारत के इतिहास में काफी बड़ी योद्धा रही हैं. ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं पर्दे पर उनकी भूमिका अदा करने वाली हैं.

Advertisement

बता दें, फिल्म की स्क्रिप्ट 'बाहुबली' के स्क्रिप्ट राइटर के वी विजेंद्र प्रसाद ने लिखी है. उन्होंने बाहुबली और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में लिखी हैं. फिल्म के डायरेक्टर क्रिश हैं. कंगना के अलावा सुरेश ओबरॉय, अतुल कुलकर्णी भी बड़ी भूमिका में हैं.

कुछ दिनों पहले राजस्थान में सर्व ब्राह्मण महासभा ने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के निर्माताओं पर लक्ष्मीबाई की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया था. कहा गया था कि कंगना की फिल्म में लक्ष्मीबाई के ब्रिटिशर के साथ लव सीक्वेंस को दिखाया गया है. हालांकि बाद में मेकर्स की सफाई सामने आने से बाद विवाद सुलझ गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement