तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद कई रिश्तों पर असर डाल सकता है. तमाम लोगों ने तनुश्री का खुलकर सपोर्ट किया, इनमें से एक टि्वंकल खन्ना भी हैं, लेकिन तनुश्री ने अक्षय कुमार का हवाला उल्टे टि्वंकल के सपोर्ट पर ही सवाल उठा दिए.
ट्विंकल ने पत्रकार जेनिस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था- ''तनुश्री दत्ता को शेम और जज करने से पहले इसे पढ़ें. काम करने की जगह पर हैरेसमेंट और डरान-धमकाना ना हो, ये किसी भी महिला का मौलिक अधिकार है. इस बारे में बोलकर साहसी तनुश्री दत्ता ने बाकी महिलाओं के लिए गोल सेट किया है.''
Please read this thread before judging or shaming a working environment without harassment and intimidation is a fundamental right and by speaking up this brave woman helps pave the way towards that very goal for all of us!
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones)
इसके बाद जब जूमटीवी ने तनुश्री से इंटरव्यू के दौरान टि्वंकल के सपोर्ट पर सवाल किया गया तो वे बोलीं, "सपोर्ट के लिए शुक्रिया मैम, लेकिन आपके पति (अक्षय कुमार) का क्या है. वे अभी भी नाना पाटेकर के साथ शूटिंग कर रहे हैं. इस बारे में क्या कहेंगी?"
आगे तनुश्री ने कहा, "ये मेरा सवाल है और ये सपोर्ट कितना जेनुइन साबित होगा है, यदि ये अनुशासनात्मक कार्रवाई में नहीं बदलता. उन्होंने मुझसे (नाना) अभी तक माफी नहीं मांगी, बल्कि उल्टा झूठ बोल रहे हैं, ताकि जब आप उनके साथ काम करें तो उन्हें जीतने का अहसास हो."
क्या है पूरा मामला?
तनुश्री ने नाना पाटेकर पर शूटिंग के दौरान बदतमीजी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उन्होंने 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पर अपने साथ जोर जबरदस्ती की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा था, ''नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्सा नहीं थे, बावजूद उन्होंने उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश की.
गाने के कोरियेाग्राफर गणेश आचार्य, डायरेक्टर राकेश सारंग और प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी सब इस बात से वाकिफ हैं, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया.'' तनुश्री ने कहा था नाना हीरोइनों को पीटते थे. इंडस्ट्री में हर किसी को मालूम है कि हीरोइनों को लेकर वो हमेशा से ही ऐसे रहे हैं. इस मामले में गणेश आचार्य का रिएक्शन सामने आ चुका है. गणेश ने नाना को क्लीनचिट दी है. जिसके बाद तनुश्री ने गणेश को झूठा और दोगला कहा.
तनुश्री के आरोपों पर क्या बोले नाना?
अपने ऊपर लगे संगीन आरोपों पर नाना पाटेकर का भी रिएक्शन सामने आ गया है. उन्होंने आरोपों से इंकार करते हुए कहा, "उनका सेक्सुअल हैरेसमेंट से क्या मतलब है? वहां पर 50 से 100 लोग सेट पर मेरे साथ थे. मैं देखता हूं कि कानूनी रूप से मैं क्या कर सकता हूं."