सुपर डांसर चैप्टर 3 में रविवार को 6 साल की कंटेस्टेंट रुपसा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों और जजों का दिल जीता. इससे पहले भी कई मौकों पर डांस की गुड़िया रुपसा ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से जजों को सरप्राइज किया है. रविवार के एपिसोड में रुपसा और शिल्पा शेट्टी के बीच बैली डांस कॉम्पिटिशन हुआ. स्टेज पर शिल्पा और रुपसा ने बैली डांस मूव्स किए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रविवार को शो में रुपसा की धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देख रवीना टंडन, गीता कपूर और शिल्पा शेट्टी शॉक्ड रह गए थे. रुपसा का डांस खत्म होने के बाद रवीना स्टेज पर रुपसा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं. रुपसा की डांस परफॉर्मेंस के बीच कई बार ऐसा हुआ जब थियेटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था.
Super Judge couldn't help herself but take Dance ki Gudia Rupsa's blessing after watching her outstanding performance on , tonight at 8 PM.
— Sony TV (@SonyTV)
Don't want to miss this epic moment between Dancing Diva, Shilpa Shetty & Dance ki Gudia Rupsa doing belly dancing on , tonight at 8 PM.
— Sony TV (@SonyTV)
रुपसा की परफॉर्मेंस देखने के बाद रवीना टंडन ने कहा कि हमें तो ऐसा डांस एक्ट देखने के बाद कहीं छुप जाना चाहिए, कुर्सी के नीचे या पीछे. बता दें, रुपसा को जज गीता कपूर लिटिल एंजेल ऑफ डांस कहती हैं. रुपसा को सभी प्यार से डांस की गुड़िया कहते हैं. कोलकाता की रुपसा के मेंटर कोरियोग्राफर निशांत भट्ट हैं, जो कि उनके शो में सुपर गुरु हैं.
सुपर डांसर चैप्टर 3 को रित्विक धनजानी होस्ट करते हैं. शो को होस्ट गीता कपूर, अनुराग बसु और शिल्पा शेट्टी करते हैं.