scorecardresearch
 

बेटे को गोद में बिठाकर शिल्पा शेट्टी ने किया वर्कआउट, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने बेटे के साथ जिम में वर्क आउट करती नजर आ रही हैं.

Advertisement
X
शिल्पा शेट्टी और वियान
शिल्पा शेट्टी और वियान

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने बेटे के साथ जिम में वर्क आउट करती नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी ट्राइसेप्स का वर्कआउट कर रही हैं और उनकी गोद में उनका बेटे वियान राज कुंद्रा बैठे हुए हैं. फिटनेस फ्रीक शिल्पा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "पार्टनर्स वर्कआउट डे, ट्राइसेप्स विद वेट." वीडियो में शिल्पा कहती हैं कि मां होना आसान काम नहीं है.

हाल ही में शिल्पा के बेटे वियान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वियान अपनी नानी के पैर दबाता नजर आ रहा था. इस वीडियो को भी काफी लाइक और शेयर किया गया था. पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लोगों ने लोगों ने खूब तारीफें लिखीं. शिल्पा शेट्टी राम नवमी के दिन अपने बेटे वियान राज कुंद्रा, मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी संग मुंबई के इस्कॉन मंदिर गई थीं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@theshilpashetty) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म ढिशकियाऊं में नजर आई थीं. साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद से शिल्पा पर्दे पर नजर नहीं आईं. इन दिनों फिल्मों में नहीं टीवी रियलिटी शोज में ही दिखती हैं. वे डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 3 को जज कर रही हैं. वह इस शो की काफी चर्चित जज हैं.

शिल्पा के बेटे वियान सोशल मीडिया पर खूब चर्चित होते जा रहे हैं. इससे पहले एक वायरल वीडियो में वियान साउथ स्टार प्रभास की नकल उतारने की कोशिश करते नजर आए थे. शिल्पा ने बेटे का ये वीडियो शेयर किया था, जिसमें टीवी पर बाहुबली पार्ट 1 का फेमस सीन चल रहा था. प्रभास शिवलिंग को कंधे पर उठा रहे था. प्रभास की नकल करते हुए वियान हाथ में कुर्सी उठाए खड़े थे. वीडियो को खूब पसंद किया गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement