scorecardresearch
 

जाह्नवी कपूर के हीरो की शर्टलेस फोटो हुई वायरल

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर शर्ट लेस फोटो हो रही है वायरल. जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म धड़क में आएंगे नजर.

Advertisement
X
 ईशान खट्टर
ईशान खट्टर

जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क में लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले ईशान खट्टर की एक तस्वीर इंस्टग्राम पर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में ईशान खट्टर बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं.

बियॉन्ड द क्लाउड फिल्म में लीड रोल अदा कर चुके ईशान ने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी इस लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है. इंडस्ट्री के इस यंग एक्टर की तस्वीर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए ईशान ने कैप्शन में लिखा है, यह तस्वीर जुलाई 2017 की है, 8 किलो वजन कम किया, बियॉन्ड द क्लाउड फिल्म में आमिर के किरदार की तैयारी.'

A post shared by (@ishaan95) on

ईशान अब फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. धड़क फिल्म सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है. यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होगी.

Advertisement

धड़क फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने ईशान के बारे में पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'जाह्नवी और ईशान एक बेहतरीन और बहुत मेहनती कलाकार हैं जो अपने काम कोलेकर बहुत फोक्स रहते है. मैं यही दो चीजें हमेशा कलाकार में खोजता हूं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement