अमन वर्मा के बाद एक और एक्स-बिग बॉस प्रतियोगी की सगाई की खबर सामने आई है. जी हां, सीजन 2 की दमदार प्रतियोगी संभावना सेठ ने बीती 13 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी के साथ सगाई कर ली. अविनाश पेशे से एक्टर और डांसर हैं.
गौरतलब है कि इस शादी के लिए संभावना के पैरेंट्स राजी नहीं हैं., 'मैंने अपने पैरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर सगाई की है. मैं पिछले बहुत लम्बे समय से उन्हें मनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वे आज तक इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए. उन्हें इस रिश्ते से ऐतराज इसलिए है कि जब हमारा अफेयर शुरू हुआ था तब अविनाश फाइनेंशियल तौर पर सेटल नहीं था. लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है.'
वैसे है. वह आज भी अपने माता-पिता को मनाने में जुटी हैं. अपनी सगाई कि फोटो पोस्ट करते हुए , 'आखिरकार हमारी सगाई हो गई'. इस फोटो के अपलोड होते ही दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों की बधाइयां आना शुरू हो गईं.
Finally we get engaged
— Sambhavna Seth (@sambhavnaseth)
एली अवराम ने ट्विटर पर दोनों को एक खूबसूरत जोड़ी बताया और बधाई दी.
congrats beautiful!!🌸💍
— Elli Avram (@ElliAvram)
डायंड्रा सोरेस ने भी ट्विटर पर को बधाई दी और शादी की तारीख पूछी.
": shaadi ki kya jarurat hai 😂😂😂😂😂" haan haan, humein free khaana chahiye, saree bhi pehen lenge! 😈
— Diandra Soares (@diandrasoares13)
wish you both loads of happiness and love forever..stay blessed😙😙😙
— Delnaazz Irani (@IamDelnazzIrani)
डेलनाज ईरानी, सना खान और पायल रोहतगी ने भी संभावना व अविनाश को ढेर सारी शुभकामनाए दीं और अपनी खुशी जाहिर की.