बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां केंद्र में के नेतृत्व में एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर 'जन कल्याण पर्व' का हिस्सा बनेंगे.
केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार एक साल पूरा करने वाली है. 26 मई को एक साल पूरे होने पर सरकार ने 'जन कल्याण पर्व' मनाने की घोषणा की है. इसके तहत एक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, वहीं पीएम और उनके मंत्री देशभर में 100 रैलियों को संबोधित करेंगे. इस दौरान बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई सेलिब्रिटी भी के दौरान सरकार का साथ देंगे. इस दौरान वह सरकार के 'स्वच्छ भारत' और 'सबका साथ सबका विकास' के संदेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. उम्मीद है इस बार सलमान खान एक दफा फिर मोदी के इस अभियान में उनका साथ देते नजर आ सकते हैं. क्योंकि इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी संग पतंग उड़ा चुके हैं.

इसके अलावा पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी को उनके परिवार सहित इस मौके में शरीक होने के लिए न्यौता भी भेजा था जिसके चलते सलमान अपने पिता सलीम खान के साथ भेजा पीएम मोदी के शपथ समारोह में शरीक हुए थे.

इतना ही नहीं सलमान ने पीएम मोदी द्वारा देशभर में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान पीएम मोदी ने सलमान को नॉमिनेट किया और सलमान ने भी उनके इस अभियान में उनका साथ दिया और उनके इस कदम के लिए मोदी ने सलमान का आभार भी व्यक्त किया.

इसी रिश्ते को बरकरार रखते हुए सलमान ने बहन अर्पिता की शादी के लिए पीएम मोदी को न्यौता भेजा, विदेश दौरे और काम में व्यस्तता के कारण नरेन्द्र मोदी अर्पिता की शादी में हालांकि शरीक नहीं हो पाए लेकिन उन्होंने सलमान को बधाई संदेश भेजा था.
इस बार भी पीएम मोदी और सलमान के प्रशंसकों को उम्मीद है कि यह दोनों दिग्गज एक बार फिर 'जन कल्याण पर्व' के तहत साथ खड़े नजर आएंगे.