scorecardresearch
 

जानकारियां लीक करते थे बॉडीगार्ड्स, सलमान ने जॉब से निकाला

बॉलीवुड के दबंग खान का गुस्सा तो सभी जानते हैं और हाल में सलमान के बॉडीगार्ड को इसी कारण से अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ गया... जानें, क्या है पूरा मामला.

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी एक्टिंग के अलावा चैरिटी करने और जरूरतमंदों का ख्याल रखने के लिए काफी मशहूर हैं. उनके साथ काम करने वाले लोग भी लंबे समय से उनके साथ जुड़े हुए हैं. लेकिन ए‍क खबर के मुताबिक हाल में सलमान ने अपने तीन बॉडीगार्ड को नौकरी से निकाल दिया है.

ZOOMTV.com की खबर के मुताबिक एक सोर्स का कहना है कि सलमान को पता चला था कि उनके बॉडीगार्ड उनसे जुड़ी बातों को पब्ल‍िक कर रहे थे. जिसकी वजह से मीडिया में खबरें बनती थी और अफवाहें उड़ती थीं. सलमान को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने तुरंत अपने तीन बॉडीगार्ड की छुट्ट कर दी.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सलमान ने अपने 14 साल पुराने मैनेजर को भी जॉब से निकाल दिया था. कुछ दिन पहले ही सलमान खान और यूलिया को लेकर खबर आई थी कि सलमान ने सभी के सामने यूलिया पर चिल्ला दिया था. सलमान फिलहाल अपने अप‍कमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही सलमान खान जल्द शो 'दस का दम' को फिर से होस्ट करते नजर आने वाले हैं. आठ साल पहले इसी शो से सलमान ने टीवी शो होस्टिंग में डेब्यू किया था.

Advertisement
Advertisement