scorecardresearch
 

प्रद्युम्न मर्डर पर भड़कीं 'सलमान की भाभी', बोलीं ये झकझोरने वाली बात

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने गुरुग्राम में 7 साल के मासूम प्रद्युम्न की बेरहमी से हुई हत्या पर स्कूल प्रशासन को लताड़ा है. उन्होंने स्कूल की लापरवाही के खिलाफ फेसबुक पर ओपन लेटर लिखा है.

Advertisement
X
रेणुुका शहाणे
रेणुुका शहाणे

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने 7 साल के मासूम प्रद्युम्न की बेरहमी से हुई हत्या पर स्कूल प्रशासन को लताड़ा है. उन्होंने स्कूल की लापरवाही के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए फेसबुक पर ओपन लेटर लिखा है.

रेणुका ने इस घटना की निंदा करते हुए लिखा, गुरुग्राम के में 7 साल के बच्चे की दर्दनाक हत्या और दूसरी तरफ देश की राजधानी के स्कूल में प्यून के 3 साल की बच्ची से रेप की खबर सुनकर मैं हैरान, भयभीत और निराश हूं.

ये है रेणुका शहाणे की पोस्ट-

रेणुका ने सवाल उठाया कि हम कैसे अपने बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए? माता-पिता अपने बच्चों को इस सोच के साथ स्कूल छोड़ते हैं कि हमारे बच्चे शिक्षा की इन दीवारों के बीच महफूज रहेंगे. महंगे स्कूलों में लगातार हो रहे घिनौने हादसों ने बच्चों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

अपने ओपन लेटर में ने गुरुग्राम के स्कूल प्रशासन को आड़े हाथ लिया और पूछा कैसे ड्राइवर और कंडक्टर स्कूल के बच्चों का वॉशरुम इस्तेमाल कर सकते हैं?

आरोपी को स्कूल के अंदर चाकू लेकर जाने कैसे दिया गया?

क्यों बच्चे के चिल्लाने पर कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया?

स्कूल प्रशासन ने खुद को इस खौफनाक क्राइम से बचाने की कोशिश की.

उन्होंने स्कूल से अपील की कि वह बस ड्राइवर और कंडक्टर्स को नौकरी देते वक्त लापरवाही ना बरतें.

रेणुका शहाणे ने इससे पहले भी कई पर बेबीकी से अपनी बात रखी है. फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का किरदार निभा चुकी रेणुका ने हिट एंड रन केस में सलमान के बरी होने पर भी सवाल उठाए थे.

बता दें, हाल ही में गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युमन की निर्मम हत्या कर दी गई. बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलावाड़ को लेकर हर जगह इस स्कूल का विरोध हो रहा है. इस निंदनीय घटना के बाद देश की जनता में निराशा का माहौल है. पैरेंटस अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement