हो गया लेकिन इसमें रणवीर सिंह नजर नहीं आए. अब ट्विटर के जरिए रणवीर सिंह ने इस फिल्म में अपना लुक रिवील किया है.
रणवीर क्रिस्चियन दूल्हे की तरह कपड़े पहने हुए हैं और छोटी दाढ़ी भी रखी है. इसके अलावा उनकी हेयरस्टाइल भी बहुत अलग नजर आ रही है. फिल्म में रणवीर का किरदार दीपिका पादुकोण के मरे हुए पति का है. डेड मैन का किरदार निभाने को लेकर रणवीर बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं.
Dead?!...Looks full of life to me... ;)
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial)
सोने पर सुहागा टाइप हैं डिंपल कपाड़िया, जिनका किरदार काफी बेबाक जान पड़ता है. कहा जा रहा है कि फिल्म के सभी सितारे एकदम नए अंदाज में दिखेंगे. इससे पहले दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर के जो लुक रिलीज हुए थे उन्हें काफी पसंद भी किया गया था.
फिल्म की कहानी कुछ ऐसे अलग-अलग लोगों की है जो कुछ हटकर हैं और जब वे एक मिशन पर जाते हैं तो कॉमेडी का धमाल शुरू हो जाता है. फाइंडिंग फैनी 12 सितंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है. होमी ने इससे पहले बीइंग सायरस और कॉकटेल नाम की फिल्में बनाई हैं.