scorecardresearch
 

रणवीर के पैरेंट्स ने दीपिका को बर्थडे में दिया डायमंड सेट!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 6 जनवरी को मालदीव से भारत न्यू ईयर मना कर लौट आए. खबरें आ रही थी कि दोनों के परिवार भी वहां पहुंचे हैं और दोनों सगाई कर सकते हैं. सगाई की खबरें तो अफवाह निकली, लेकिन  कहा जा रहा है कि रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को स्पेशल गिफ्ट दिया है.

Advertisement
X
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 6 जनवरी को मालदीव से भारत न्यू ईयर मना कर लौट आए. खबरें आ रही थी कि दोनों के परिवार भी वहां पहुंचे हैं दोनों सगाई कर सकते हैं. सगाई की खबरें तो अफवाह निकली, लेकिन  कहा जा रहा है कि रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को स्पेशल गिफ्ट दिया है.

SpotboyE की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को डायमंड सेट और सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी दी है. गिफ्ट पाकर दीपिका बहुत खुश हो गईं.

दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण ने रणवीर संग उनके रिलेशन पर पहले ही अपनी सहमति दे दी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- पिता होने के नाते मैंने दीपिका को अपना फैसला लेने की छूट दे रखी है. शादी की बात है तो इसमें भी जो उनका मन करे वो कर सकती हैं.

Advertisement

फिल्मों की बात करें तो रणवीर और दीपिका फिल्म 'पद्मावत' में दिखेंगे. फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हो सकती है.

Advertisement
Advertisement