scorecardresearch
 

कपिल देव के जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने शेयर की खास तस्वीरें, कही ये बात

रणवीर ने कपिल देव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए खास तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में रणवीर, कपिल देव के जवानी के दिनों की याद दिला रहे हैं.

Advertisement
X
कपिल देव-रणवीर सिंह
कपिल देव-रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की फिल्म 83 का इंतजार सभी को बेसब्री से है. इस फिल्म की स्टार कास्ट और तैयारी की खबरें जबसे आनी शुरू हुई हैं, तभी से सभी को इसे देखने में दिलचस्पी है. इतना काफी नहीं था तो फैंस को ये जानकर भी खुशी हुई थी कि धर्मशाला में खुद क्रिकेट के लेजेंड खिलाड़ियों ने एक्टर्स को ट्रेनिंग दी है.

इस फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप 2019 के समय में की गई है. रणवीर सिंह के लुक्स को लेकर सभी लोग काफी इम्प्रेस हैं. अब रणवीर सिंह ने कपिल देव संग कुछ और फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज को रणवीर ने कपिल देव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शेयर किया है. फोटोज में रणवीर, कपिल देव के जवानी के दिनों की याद दिला रहे हैं. दोनों इन फोटोज में बिल्कुल एक जैसे लग रहे हैं.

Advertisement

जन्मदिन की दी बधाई

फोटो शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, लेजेंड. मुझे रास्ता दिखाने का शुक्रिया. आपने हमें गर्व महसूस कराया है. अब हमारी बारी है...' फोटो देखकर साफ है कि ये ट्रेनिंग के दिनों की है. आप कपिल देव को सिंह को नटराज शॉट सिखाते देख सकते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@ranveersingh) on

View this post on Instagram

A post shared by (@ranveersingh) on

View this post on Instagram

A post shared by (@ranveersingh) on

फिल्म 83 के डायरेक्टर कबीर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वे इंग्लैंड के टनब्रिज वेल्स में शूटिंग कर रहे थे तो लोग फिल्म की स्टार कास्ट और पुराने समय को दोबारा होता देख बहुत उत्साहित हो गए थे. वो ही थे जिनकी वजह से टनब्रिज वेल्स क्रिकेट की दुनिया में फेमस हुआ था.

बता दें कि रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण, धैर्य करवा, ताहिर राज भसीन, जतिन सरना, हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी और अन्य एक्टर्स हैं. ये फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज हो रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement