scorecardresearch
 

बंदूक चलाने में माहिर हुए रणवीर, अली और परिणीति

'किल दिल' में अपने किरदार के लिए रणवीर सिंह और अली जफर ने कई तरह की बंदूकें चलाना सीखा खासतौर से राइफल. उन्हें इसे चलाने में इतना मजा आया कि वे इसमें महारत हासिल कर चुके हैं.

Advertisement
X
Kill Dill star cast
Kill Dill star cast

'किल दिल' में अपने किरदार के लिए रणवीर सिंह और अली जफर ने कई तरह की बंदूकें चलाना सीखा खासतौर से राइफल. कई जगहों पर फिल्म में उन्होंने राइफल का इस्तेमाल किया है जिसके लिए उन्हें सही ढंग से उसे पकड़ने और चलाने का तरीका सीखना पड़ा. राइफल चलाने का उनका अनुभव काफी दिलचस्प था. उन्हें इतना मजा आया कि वे उसका अभ्यास हमेशा करते रहना चाहते हैं.फिल्म 'किल दिल' का नखरीले रिलीज

फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें पता चला कि जयपुर में एक शूटिंग रेंज है जहां जाकर वे राइफल शूटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं और वे वहां गए भी. रणवीर, अली और परिणीति तीनों ही कलाकारों ने वहां राइफल शूटिंग का मजा लिया. ये तीनों ही इसमें माहिर हो चुके हैं. रणवीर और अली ने तो हाल ही में 'किल दिल' के लिए राइफल चलानी सीखी जबकि परिणीति ने इशकज़ादे के दौरान यह सब सीखा था.

रणवीर, अली और परिणीति के अलावा गोविंदा भी फिल्म में मुख्य किरदार में नज़र आएंगे. शाद अली निर्देशित 'किल दिल' 14 नवंबर को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement