scorecardresearch
 

रणबीर ने खुद को संजय दत्त की तरह बदला, जानिए क्यों..

रणबीर ने 250 घंटे का संजय दत्त से जुड़ा फुटेज भी देखा है. इनमें फिल्म, वीडियो, इंटरव्यू वगैरह शामिल हैं.

Advertisement
X
संजय दत्त और रणबीर कपूर.
संजय दत्त और रणबीर कपूर.

संजय दत्त के ऊपर बनने वाली बायोपिक के लिए रणबीर कपूर सख्त फिजिकल ट्रेनिंग से गुजर रहे हैं. इसका असर उनकी बॉडी पर दिखने भी लगा है.

निर्देशक राजकुमार हीरानी ने रणबीर को इस फिल्म के लिए साइन किया है. पहले इस तरह की रिपोर्ट आ रही थी कि रणबीर कैसे संजय की तरह दिख पाएंगे? लेकिन हाल में सामने आया बिल्कुल संजय दत्त जैसा ही है. हालांकि, संजय दत्त की उम्र 57 साल है और उनके जैसा दिखने के लिए रणबीर को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, 250 घंटे का संजय दत्त से जुड़ा फुटेज भी देखा है. इनमें फिल्म, वीडियो, इंटरव्यू वगैरह शामिल हैं. राजकुमार हिरानी पहले भी संजय दत्त से जुड़ी फिल्में बना चुके हैं, जिनमें मुन्नाभाई सीरीज की फिल्में शामिल हैं.

संजय दत्त की बायोपिक में संजय की पत्नी मान्यता दत्त के किरदार में दिया मिर्जा होंगी. जबकि 'मसान' फेम विकी कौशल संजय दत्त के दोस्त की भूमिका में होंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement