scorecardresearch
 
एफटीआईआई छात्रों के समर्थन में आए रणबीर

फिल्म एंड टेलीविजन इन्टीट्यूट (FTII) के छात्रों के समर्थन में अब बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी उतर आए हैं. रणबीर ने कहा कि छात्रों की मांग जायज है. एफटीआईआई के छात्र संस्थान के डायरेक्टर के रूप में गजेंद्र चौहान को चुने जाने का विरोध कर रहे हैं.

Advertisement
X
रणबीर कपूर (फाइल फोटो)

वीडियो में बोले रणबीर
यूट्यूब पर एफटीआईआई छात्रों द्वारा पोस्ट किए गए एक में रणबीर कपूर ने अधिकारियों से कहा कि उनकी मांग पर गौर किया जाए और उनसे बात कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए.

32 साल के एक्टर ने वीडियो में कहा, ' भारत का एक प्रमुख संस्थान है. इस संस्थान ने बहुत से अवॉर्ड विनर फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, एडिटर और सिनेमेटोग्राफर दिए हैं. एफटीटीआई के ग्रेजुएट्स का इंडस्ट्री में सम्मान किया जाता है.

इन्सपायर करने वाला होना चाहिए डायरेक्टर
रणबीर कपूर हालांकि नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भारत में ऐसा संस्थान होने पर लोगों को गर्व है और यह ठीक है, कि यहां के छात्र किसी ऐसे व्यक्ति को डायरेक्टर के रूप में देखना चाहते हैं जो उन्हें इन्सपायर करे.

कई अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी दर्ज करा चुकी हैं विरोध
अभी तक किरण राव, पीयूष मिश्रा, सईद मिर्जा, जाहनू बरुआ, पल्लवी जोशी, रेसुल पूकुट्टी और रजत कपूर डायरेक्टर पद के लिए चुने गये जाहिर कर चुके हैं.

Advertisement

इनपुट: IANS

Advertisement
Advertisement