scorecardresearch
 

कमाल के हैं रणबीर कपूर, चोट के बावजूद गोवा पहुंचे शूटिंग करने

चैरिटी मैच में अभिषेक बच्चन और दूसरे सितारों के साथ फुटबॉल खेलते हुए रणबीर को चोट लग गई. चोट रणबीर के पैर में लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद पता चला कि पैर की नसें जख्मी हुई हैं. हालांकि चोटिल होने के बावजूद रणबीर ने काम के प्रति अपना रवैया नहीं बदला.

Advertisement
X
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर

ऐसा कई बार होता है जब बॉलीवुड हस्तियां चैरिटी के लिए खेल के मैदान पर उतरती हैं. शनिवार को ऐसे ही एक मैच में रणबीर कपूर फुटबॉल खेलने पहुंचे थे. लेकिन चर्चा की वजह फुटबॉल का चैरिटी मैच नहीं कुछ और है.

दरअसल, चैरिटी मैच में अभिषेक बच्चन और दूसरे सितारों के साथ फुटबॉल खेलते हुए रणबीर को चोट लग गई. चोट रणबीर के पैर में लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद पता चला कि पैर की नसें जख्मी हुई हैं. हालांकि चोटिल होने के बावजूद रणबीर ने काम के प्रति अपना रवैया नहीं बदला.

रणबीर पहले से तय शेड्यूल की शूटिंग के लिए गोवा पहुंचे. इससे एक बार फिर साबित हुआ कि रणबीर अपने काम-काज और प्रोफेशनल लाइफ में बढ़िया तालमेल बनाकर चलते हैं. रणबीर के इस जज्बे की चर्चा हो रही है.

Advertisement

पर मैच नहीं जीत पाए रणबीर

बताते चलें कि अभिषेक और रणबीर को फुटबॉल से काफी लगाव है. शनिवार को दोनों एक्टर ने अपनी-अपनी टीम बनाई और एक फुटबॉल मैच खेला. यह चैरिटी मैच था जिसे अभिषेक की टीम ने जीत लिया.

फिलहाल रणबीर की चर्चा संजय दत्त के जीवन पर आधारित 'संजू' की वजह से हो रही है. संजू इसी महीन 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement