अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन के प्रोडक्शन की फिल्म 'पार्च्ड' 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं.
लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म का तानाबाना भारत में में पड़े सूखे की पृष्ठभूमि में बुना गया है. इसमें चार आम महिलाओं रानी, लाजो, बिजली और जानकी की खट्टी मीठी कहानियों को दिखाया गया है.
अजय ने ट्वीट किया है, पेश कर रहा हूं. सभी महाद्वीपों को मिला कर 24 अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 18 अवॉर्ड.'
Presenting PARCHED...18Awards, 24 Intl. film festivals across continents. Releasing 23rd Sep Trailer on 9th Sep.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn)
यह फिल्म और इसका ट्रेलर नौ सितंबर को जारी किया जाएगा. फिल्म में राधिका के अलावा आदिल हुसैन, सुरवीन चावला, तनिष्ठा चटर्जी और सयानी गुप्ता नजर आएंगी.