scorecardresearch
 

अनाथ आश्रम में बच्ची संग प्रियंका का डांस, निक ने शेयर किया Video

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का एक डांस वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. इसमें प्रियंका ''तूने मारी एंट्री'' पर डांस कर रही हैं.

Advertisement
X
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर और उनके परिवार के साथ रविवार को मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुची थीं. प्रियंका और निक की दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं. इस बीच निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रियंका एक बच्ची संग डांस कर रही हैं.

वीडियो में अपनी फिल्म गुंडे के हिट सॉन्ग ''तूने मारी एंट्री'' पर डांस कर रही हैं.  इसे शेयर करते हुए निक ने एक रोमांटिक कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा- "St.Catherine's orphanage today. My heart is full."

बता दें, शनिवार की सुबह और निक की रोका सेरेमनी हुई थी. इस खास मौके पर निक जोनस के माता पिता भी ट्रैडिशनल इंडियन लुक में नजर आए थे. के बाद शाम को करीबी दोस्तों और चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी रखी गई थी.

Advertisement

बीती रात निक जोनस अपने माता-पिता के साथ विदेश रवाना हो गए हैं. हालांकि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल इंडिया में ही हैं. एक्ट्रेस अपनी फिल्म ''द स्काई इज पिंक'' की शूटिंग पर लौटेंगी. दूसरी तरफ रोका, सगाई पार्टी के बाद इस साल प्रियंका की शादी हो सकती है. मीडिया में ऐसी चर्चा है कि निक-प्रियंका की शादी लॉस एंजिलिस में होगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement