scorecardresearch
 

ममता कुलकर्णी की बायोपिक में काम नहीं करेंगी सनी लियोन

सनी लियोन 90 के दशक की स्टार ममता कुलकर्णी की बायोपिक में काम नहीं कर रही हैं. सनी के पति और मैनेजर डेनियल ने कहा कि सनी ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं करने जा रही हैं.

Advertisement
X
Mamta Kulkarni, Sunny Leone
Mamta Kulkarni, Sunny Leone

90 के दशक की स्टार ममता कुलकर्णी की बायोपिक में काम नहीं कर रही हैं. सनी के पति और मैनेजर डेनियल ने कहा कि सनी ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं करने जा रही हैं.

डेनियल ने बताया कि सनी इस समय 'मस्तीजादे', 'टीना और लोलो', 'लीला' और में काम कर रही हैं. उनके पास अभी इतना समय नहीं है. हाल ही में जयेश सेठ ने ममता की जिंदगी पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई थी. इसके बाद खबर आई थी कि सनी इस फिल्म में काम करेंगी, लेकिन अब सनी की ओर से इसका खंडन आ गया है.

गौरतलब है कि जयेश सेठ वही फोटोग्राफर हैं, जिन्होंने 90 के दशक में ममता का टॉपलेस फोटोशूट किया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था.

Advertisement
Advertisement