scorecardresearch
 

बॉलीवुड के नए चेहरे, कुछ दमदार तो कुछ...

हर साल की तरह 2016 में भी कई नए चेहरों की इंडस्ट्री में एंट्री हुई. इनमें अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर, आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्त‍ि खुराना के अलावा और भी नाम शामिल हैं...

Advertisement
X
हर्षवर्धन कपूर
हर्षवर्धन कपूर

बॉलीवुड में हर साल न जाने कितने ही लोग आते हैं. ऐसे ही कुछ नए चेहरे हर साल अपना जादू छोड़ने में कामयाब रहते हैं. इस साल भी ऐसे ही कुछ न्यूकमर्स ने की फिल्मी दुनिया में अपने करियर की शुरुआत.

आइए जानें, 2016 के 10 ऐसे हर नए चेहरों के बारे में...

1. हर्षवर्धन कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है जो बॉलीवुड के सटार अनिल कपूर के बेटे हैं. राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से 25 साल के हर्षवर्धन ने डेब्यू किया है.

2. सैयामी खेर
राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सैयामी खेर शबाना आजमी और तन्वी आजमी की भतीजी हैं. सैयामी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और वो किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं.

Advertisement

3. श्रेया पीलगोंकर
शाहरुख खान की में कदम रखने वाली श्रेया पीलगोंकर बॉलीवुड के एक्टर सचिन पीलगोंकर और सुप्रिया पीलगोंकर की बेटी हैं.

4. रितिका सिंह
आर माधवन की में उनके अपोजिट रोल में आई रितिका सिंह को उनके रोल के लिए काफी सरहाना मिली. रितिका ने फिल्म 'साला खडूस' से बॉलीवुड में एंट्री की है.


5. सायेशा सहगल
सायेशा सहगल ने अजय देवगन की होम प्रोडक्शन में कदम रखा है. सायेशा 80 के दशक के अभिनेता सुमित सहगल और उनकी पहली वाइफ शाहीन बानो की बेटी हैं और वेटरेन एक्ट्रेस सायरा बानों की भतीजी हैं. सबसे खास बात ये है कि सायेशा की मां शाहीन बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड थीं.


6. गौतम गुलाटी
बिग बॉस 8 के विनर ने फिल्म अजहर से बॉलीवुड में दस्तक दे दी है.


7. वलूशा डि‍सूजा
शाहरुख खान की से एक और एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एंट्री की है और उनका नाम वलूशा डि‍सूजा है. इस फिल्म में उन्होंने  शाहरुख की वाइफ का रोल प्ले किया था.


8. अपारशक्त‍ि खुराना
आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्त‍ि खुराना ने भी आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में एंट्री मारी है. अपारशक्त‍ि खुराना दिल्ली के फेमस एफएम रेडियो में रेडियो जॉकी हैं.

9. पूजा हेगड़े
पीरियड ड्रामा फिल्म 'मोहनजोड़ो' में से पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में कदम रख है. दिलचस्प बात ये है कि पूजा तमिल और तेलगु फिल्मों की फेमस अदाकारा हैं.

Advertisement


10. सान्या मल्होत्रा
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में उनकी बेटी के किरदार में सान्या मल्होत्रा दिखेंगी.

11. माहिरा खान
पाकिस्तानी भी बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से एंट्री करने वाली हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement