scorecardresearch
 

नेहा धूपिया ने मेहंदी में पहना था जो ड्रेस, वैसी ही आउटफिट पहन CANNES गई ये एक्ट्रेस

नेहा धूपिया ने 10 मई को अंगद बेदी से दिल्ली में सीक्रेट वेडिंग कर ली. उनकी शादी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हालांकि इस बीच कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखकर नेहा को थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है.

Advertisement
X
नेहा धूपिया, नीना गुप्ता
नेहा धूपिया, नीना गुप्ता

नेहा धूपिया ने 10 मई को अंगद बेदी से दिल्ली में सीक्रेट वेडिंग कर ली. उनकी शादी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हालांकि इस बीच कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखकर नेहा को थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है.

दरअसल, नेहा ने अपनी मेहंदी में रॉयल ब्लू कलर की जो ड्रेस पहनी थी, वैसा ही आउटफिट नीना गुप्ता ने कान्स में पहना है. दोनों ड्रेस का कलर और डिजाइन एक जैसा है और दोनों ही आउटफिट को नीना की बेटी मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया है.

नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो नेहा जैसे कपड़े पहने नजर आ रही हैं.

A post shared by (@neena_gupta) on

on

Advertisement

नेहा ने शादी में पिंक कलर का लहंगा, चूड़ा,  गोल्ड एंड ग्रीन कलर का कुंदन नेकपीस, ईयररिंग और मांग टीका पहना था. नेहा के पति अंगद बेदी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं. अंगद चर्चित फिल्म अभिनेता हैं और 'टाइगर जिंदा है', 'पिंक', 'डियर जिंदगी' और 'उंगली' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी शादी दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई. शादी के बाद दोनों यूएसए के लिए निकल गए.  दोनों ने पारंपरिक सिख रिवाज से शादी की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

Advertisement
Advertisement