इस बार सोशल नेटवर्किंग साइट ने भारत रत्न लता मंगेशकर को अपना शिकार बनाया है. अचानक ट्विटर पर उनको दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत की खबरें फैलने लगी.
आखिरकार खबरों को खारिज करने के लिए लता ने ट्वीट किया और अपनी सलामती की सूचना सबको दी. उन्होंने ट्वीट करके फैन्स को लिखा कि उनकी सेहत एकदम ठीक है और उनके दिल की दौरे की खबर अफवाएं हैं.
Namaskar. Meri tabiyat ke baare mein afwaayein phail rahi hai. Par aap sab ka pyar aur duaaien hain ke meri tabiyat bilkul thik hai.
— latamangeshkar (@mangeshkarlata)
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी ट्वीट करके सबको बताया कि उनकी सेहत ठीक और ट्विटर पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं. फिल्मकार मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट किया और कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं.
Just spoke to . Lata Didi is hale and hearty. So please stop spreading baseless rumors.
— Madhur Bhandarkar (@mbhandarkar268)
स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट किया और कहा कि वह स्वस्थ हैं और अफवाहों पर हंस रही हैं.
As a family friend all I can say is that didi is hale, hearty, in great spirits n laughing off romours.
— Smriti Z Irani (@smritiirani)