scorecardresearch
 

KV सम्मेलन: जब परिणीति को करना पड़ा 2 हजार रुपये महीने में काम

एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा आज तक के शो केवी सम्मेलम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने शो के होस्ट कुमार विश्वास के सवालों का जवाब दिया.

Advertisement
X
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे. दोनों सितारे आज तक के शो केवी सम्मेलन में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे. यहां होस्ट कुमार विश्वास से बातचीत में परिणीति ने बीते दिनों के किस्से साझा किए. परिणीति ने बताया कि किस तरह ढेरों डिग्रियां लेने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिला था और फिर उन्हें 2 हजार रुपये महीने की इंटर्नशिप करनी पड़ी थी.

परिणीति ने बताया कि उन्होंने बहुत सी डिग्रियां ली हुई थीं लेकिन जब बारी जॉब की आई तो उन्हें कोई भी काम देने को राजी नहीं था. एक दिन वह अपनी बहन के किसी काम से स्टूडियो गई थीं जहां उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें कोई काम मिल सकता है. उन्हें कहा गया कि काम तो नहीं लेकिन उन्हें 2 हजार रुपये महीने पर इंटर्नशिप मिल सकती है.

Advertisement

परिणीति को यह रकम बहुत कम लगी लेकिन क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक हालत उन दिनों ठीक नहीं थी तो उन्होंने यह काम करने का फैसला किया. उन्होंने सोचा कि इसी बहाने एक नई शुरुआत हो जाएगी. शो पर परिणीति ने कहा कि वह आदित्य चोपड़ा की बहुत शुक्रगुजार हैं क्योंकि उन्होंने यह बात पहले ही सोच ली थी कि वह अपनी फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में मुझे कास्ट करेंगे.

मालूम हो कि हिंदी फिल्म "इश्कजादे" में और की बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी. अब ये कपल करीब 6 साल बाद फिर से स्क्रीन पर रोमांस करता नजर आएगा. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया. अर्जुन ने बताया, "नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखने के बाद मेरी दादी ने कहा कि मेरी सभी को-स्टार्स में से मेरी जोड़ी सबसे ज्यादा परिणीति के साथ अच्छी लगती है. वो ये भी सोचती हैं कि रियल लाइफ में परिणीति ही मेरे लिए परफेक्ट दुल्हन साबित होगी."

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement