scorecardresearch
 

कटरीना के साथ सेल्फी के लिए किया हंगामा, फैन को लगा जोर का थप्पड़

कटरीना कैफ आपको कहीं दिख जाएं और आप उनके साथ सेल्फी लेना चाहें तो सावधान. इसके बदले आपको उनके ड्राइवर का थप्पड़ भी खाना पड़ सकता है...

Advertisement
X
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

बॉलीवुड के स्टार्स को देखकर फैन्स को लगता है कि तुरंत इनके साथ सेल्फी ली जाए. लेकिन फिल्मी सितारों के साथ फोटो करवाने का यह क्रेज मुश्किल में भी डाल सकता है.

हाल ही में कटरीना कैफ के ऐसे ही एक फैन को उनके ड्राइवर का जोरदार थप्पड़ खाना पड़ा है. खबरों के मुताबिक यह बात सामने आई है. दरअसल, कटरीना मुंबई में अपने डॉक्टर से मिलने गईं थीं. वहां से लौटते हुए उनके इस फैन ने उनसे एक सेल्फी की गुजारिश की.

लेकिन आमतौर पर फैन्स के साथ फ्रेंडली रहने वालीं कटरीना उस दिन शायद फोटो के मूड में नहीं थीं. इसलिए उन्होंने अपने फैन की बात पर ध्यान नहीं दिया. वहीं उस फैन ने भी कटरीना का पीछा नहीं छोड़ा. वह उनके पीछे घर तक गया और जब कैट की गाड़ी बिल्डिंग के अंदर चली गई तब भी वो फैन वहीं खड़ा रहा और उनसे साथ सेल्फी खिंचवाने की जिद करता रहा. यही नहीं, उसने जोर-जोर से आवाज देनी भी शुरू कर दी.

Advertisement

उसकी ऐसी हरकत जब बर्दाश्त के बाहर हो गई तो कटरीना तो नहीं आईं. लेकिन उनके कैट के ड्राइवर ने आकर उसे एक जोर का थप्पड़ मार दिया और बाहर जाने को कहा. यह थप्पड़ इतना जोरदार था कि उस फैन की आंखों में आंसू आ गए.

कुछ दिन पहले फूटा था आलिया का गुस्सा
पिछले हफ्ते आलिया भट्ट जब अपने जुहू वाले घर ड्राइव करके बांद्रा जिम में पहुंचीं तो फैन्स अपनी फेवरेट स्टार को देख बेकाबू हो गए. आलिया ने जैसे ही कार से बाहर कदम रखा उनके फैन्स जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगे. आलिया को ये पसंद नहीं आया. बताया जाता है कि उन्होंने सभी को जोरदार डांट लगा दी थी.


Advertisement
Advertisement