सुपरस्टार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म '' इस शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हो गई. फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा लीड रोल में हैं और एक्ट्रेस वारिना हुसैन फीमेल लीड रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म का गाना 'छोगाड़ा तारा' काफी पॉपुलर हुआ है और अब लोग इस गाने पर स्टेप करते हुए अपने वीडियोज इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं. इसी क्रम में कटरीना कैफ ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
वीडियो में कटरीना अपने दो साथियों के साथ इस गाने पर डांस कर रही हैं. उनके स्टेप्स वाकई काफी स्मूथ हैं. सलमान खान के साथ फिल्म एक था टाइगर और में काम कर चुकीं जल्द ही उनके साथ फिल्म भारत में भी नजर आएंगी. भारत में सलमान खान के साथ काम करने का मौका कटरीना को प्रियंका के वॉकआउट करने के चलते मिला है.
फिल्म में पहले फीमेल लीड रोल प्ले कर रही थीं लेकिन फिर उन्होंने यह रोल करने से इनकार कर दिया जिसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर को कटरीना कैफ का नाम सूझा. द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज के लिए शुभकामनाएं, तुम कमाल करने वाले हो आयुष शर्मा. शुक्रिया मेरे ट्रेनर अश्विन और नीतीश मेरे बैकअप डांसर बनने के लिए.