scorecardresearch
 

मनीष मल्होत्रा के बाद इस ड‍िजाइनर संग जुड़ा करण जौहर का नाम, शोभा डे ने दी बधाई

अब ड‍िजाइनर प्रबल गुरंग संग करण जौहर के र‍िलेशनश‍िप की जबरदस्त चर्चा है. हालांकि करण ने इस बात पर कमेंट कर सफाई दे दी है. शोभा डे ने भी करण को बधाई दी है.

Advertisement
X
करण जौहर- शोभा डे
करण जौहर- शोभा डे

बॉलीवुड के सुपरस्टाइल‍िश प्रोड्यूसर, डायरेक्टर करण जौहर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते ही हैं. अब ड‍िजाइनर प्रबल गुरंग संग उनके र‍िलेशनश‍िप की जबरदस्त चर्चा है. हालांकि करण ने इस बात पर कमेंट कर सफाई दे दी है. शोभा डे ने भी करण को बधाई दी है. शोभा ने ट्वीट कर ल‍िखा, "करण और प्रबल के लिए बहुत खुश हूं. सच है, प्यार किया तो डरना क्या."

शोभा डे के इस ट्वीट के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या सच में करण जौहर, प्रबल गुरंग संग र‍िलेशनश‍िप में हैं. वैसे कई यूजर्स ने शोभा को ये सलाह भी दी है कि करण, प्रबल संग र‍िश्ते का सच बता चुके हैं फिर उन्हें ऐसा ट्वीट करने की क्या जरूरत है.

View this post on Instagram

A post shared by (@shobhaade) on

Advertisement

बता दें कि करण जौहर और प्रबल गुरंग के र‍िलेशन की चर्चा एक तस्वीर के सामने आने के बाद शुरू हुई है. दरअसल, करण के बर्थडे पर प्रबल ने करण को बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज नजर आ रहे थे. तस्वीर के कैप्शन-(प्यार किया तो डरना क्या) ने बात को इतना बढ़ा द‍िया कि करण को सफाई तक देनी पड़ गई.

थोड़ी ही देर में करण ने कमेंट करते हुए ल‍िखा-कंट्रोल करो भइया. प्रबल को करण का भइया कहना ये तो बता रहा था कि दोनों के बीच वैसे र‍िलेशन नहीं ज‍िसके कयास लग रहे हैं. लेकिन बॉलीवुड गल‍ियारों में ये चर्चा होने लगी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@troublewithprabal) on

वैसे करण जौहर का नाम मनीष मल्होत्रा संग भी जुड़ चुका है. ये चर्चा भी बीते साल करण के बर्थडे पर एक तस्वीर को लेकर शुरू हुई थी. उस वक्त करण जौहर के बर्थडे पर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी. कैप्शन में करण जौहर को बर्थडे विश करते मैसेज लिखा था. इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप दोनों सबसे क्यूट कपल हो.

Advertisement

यूजर के इस कमेंट को मनीष मल्होत्रा ने लाइक किया. लाइक करने के बाद ही दोनों के र‍िलेशन की खबरें तेज हो गईं. आख‍िर में एक इंटरव्यू में मनीष मल्होत्रा ने ऐसी खबरों को खारिज किया. उन्होंने कहा, ''ये एकदम बकवास है. करण जौहर मेरे भाई की तरह हैं.''

Advertisement
Advertisement