स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा यूं तो छोटे पर्दे पर अब तक कई किरदारों में रहकर कॉमेडी कर चुके हैं लेकिन शमशेर सिंह उनके सबसे चर्चित और डिमांडिंग किरदारों में से एक रहा है. कपिल शर्मा कई बार इस बात को टीवी पर कुबूल कर चुके हैं कि उनके किरदार रियल लाइफ के किरदारों से प्रेरित होते हैं. हाल ही में उन्होंने उस पुलिस अफसर की तस्वीर शेयर की जिनसे शमशेर सिंह नामक उनका किरदार प्रेरित है.
कपिल ने एक कोलाज पिक्चर शेयर की और लिखा- ''रील बनाम रियल. इंस्पेक्टर शमशेर.'' कपिल शर्मा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने कपिल शर्मा के शमशेर लुक में न सिर्फ कई तस्वीरें शेयर कर डालीं बल्कि इस रील बनाम रियल जोड़ी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी.
😍
— Kapil FC Delhi ❤️ (@KapilFansDelhi)
Reel vs real 🤗
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9)
Hahahahaha.... Chalo bhai jaldi se 180 RS nikalo ... Garmi bhut hai ... Police Ko bhi mangta hai 😛
— Dinesh (@nicedinesh0681)
एक यूजर ने लिखा, ''रियल वाला तो कितना शरीफ लग रहा है, और रील वाला देखो.'' एक अन्य यूजर ने जोक करते हुए लिखा- ''चलो भाई 180 रुपये निकालो... गर्मी बहुत है... पुलिस को भी मांगता है.'' बता दें कि कपिल शर्मा के शो पर हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म भारत का प्रमोशन करने पहुंचे थे. इस दौरान सेट पर सलमान और कपिल ने जमकर मस्ती की.