शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. कबीर सिंह को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और इसने अभी तक कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स बना लिए हैं. ये साल 2019 की बेस्ट ट्रेंडिंग फिल्म बन चुकी है. जाहिर सी बात है कि कबीर सिंह ने कई बेंचमार्क सेट किए हैं.
कबीर सिंह दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है. दूसरे हफ्ते में शनिवार को कबीर सिन ने 17.10 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार को भारत और इंग्लैंड के वर्ल्ड कप मैच के बावजूद फिल्म ने 17.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया. इसी के साथ भारतीय बाजार में फिल्म की कुल कमाई 181.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
continues its dominance... Shows solid gains on [second] Sat and Sun [despite cricket match]... Inches closer to ₹ 200 cr... Chasing a big total... [Week 2] Fri 12.21 cr, Sat 17.10 cr, Sun 17.84 cr. Total: ₹ 181.57 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
कबीर सिंह ने महज दो वीकेंड्स में ही 175 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया और अब बहुत तेजी से 200 करोड़ क्लब में जगह बनाने की ओर बढ़ रही है. कबीर सिंह को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में अभी से ही जगह मिल चुकी है, जो कि अपने आप में बड़ी बात है. पिछले कुछ दिनों में कबीर सिंह ने केसरी, टोटल धमाल, भारत और उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ा है.
biz at a glance...
Week 1: ₹ 134.42 cr
Weekend 2: ₹ 47.15 cr
Total: ₹ 181.57 cr
Fantastic trending. India biz. benchmarks...
Crossed ₹ 50 cr: Day 3
₹ 100 cr: Day 5
₹ 150 cr: Day 9
₹ 175 cr: Day 10
India biz. ALL TIME BLOCKBUSTER.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
बता दें कि शाहिद कपूर की ये फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है, जिसे डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बनाया है. फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा कियारा आडवाणी, सोहम मजूमदार, सुरेश ओबेरॉय, अर्जुन बाजवा और कुणाल ठाकुर हैं. ये कहानी एक सर्जन की है, जो अपनी प्रेमिका से दूर होने के बाद बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता है और शराब और नशे की आदतें पाल लेता है.
दर्शकों को कबीर सिंह बेहद पसंद आ रही है और वो रोज सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए जुट रहे हैं. जहां फिल्म की हर जगह तारीफ हो रही है वहीं ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जिन्हें इस फिल्म के मेन किरदार की हरकतों से दिक्कत है और इसी के चलते फिल्म का विरोध भी जमकर हो रहा है. हालांकि विरोध और तरीफ दोनों का ही फायदा फिल्म उठा रही है.