शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भर रही है. अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद ये फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में भी बढ़िया कमाई कर रही है. इस हफ्ते रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 का कोई भी असर कबीर सिंह की कमाई पर नहीं हुआ और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनी हुई है.
कबीर सिंह ने शनिवार को टिकट खिड़की पर 17.10 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 163.73 हो गई है. इसी के साथ भारत की 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह साल 2019 की अभी तक की बेस्ट ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं, फिल्म कबीर सिंह बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है.
crosses ₹ 150 cr... Will cross ₹ 175 cr today [Day 10]... Now third highest grosser of 2019, surpassing *lifetime biz* of and ... Trending better than in Week 2... [Week 2] Fri 12.21 cr, Sat 17.10 cr. Total: ₹ 163.73 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
Top 5 highest grossing films... 2019 releases...
1.
2.
3. [still running]
4.
5.
[BO ranking as on 29 June 2019]
⭐️ should surpass *lifetime biz* of and in coming days. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक कबीर सिंह एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका से अलग होकर बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता है और शराब और नशे में डूब जाता है. जहां इस फिल्म को जनता और फैंस से खूब प्यार मिल रहा है वहीं फिल्म आलोचकों ने इस फिल्म को मिक्स रिएक्शन दिया है. फिल्म में दिखाए कई सीन्स पर जमकर विवाद भी हो रहा है.
बता दें कि कबीर सिंह में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी, आदिल हुसैन, सोहम मजूमदार, अर्जुन बावजा, सुरेश ओबेरॉय, निकिता दत्ता और कुणाल ठाकुर ने काम किया है. ये साल 2019 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है, 2019 की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गयी है और इस साल की अभी तक की बड़ी ओपनिंग करने वाली इकलौती नॉन हॉलिडे फिल्म है. फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये 200 करोड़ क्लब में जल्द एंट्री ले सकती है.