मदर्स डे पर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने उनकी याद में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें नन्हीं जाह्नवी अपनी मम्मी के साथ नजर आ रही हैं. हालांकि जाह्नवी ने इस तस्वीर का कोई कैप्शन नहीं दिया है.
तस्वीर में श्रीदेवी और जाह्नवी दोनों ने ही डंगरी पहनी है. श्रीदेवी ब्लैक डंगरी- वाइट टॉप और जाह्नवी ब्लू डंगरी-रेड टॉप में नजर आ रही हैं.
आपको बता दें कि इस साल 24 फरवरी को दुबई के होटल में बाथटब में डूब कर श्रीदेवी की मौत हो गई थी. उनके अचानक मौत से उनके परिवार के साथ-साथ फैंस को भी गहरा धक्का लगा था.
मदर्स डे पर कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी के साथ तस्वीर शेयर कर रहे हैं.
करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा कि I love mothers ....I love my mother ....am proud to be a mother...#HappyMothersDay ❤️ मैं अपनी मां को प्यार करता हूं और मां बनकर बहुत खुश हूं.
I love mothers ....I love my mother ....am proud to be a mother... ❤️
— Karan Johar (@karanjohar)
ऐश्वर्या ने भी अपनी बेटी और अपनी मम्मी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की.
अमिताभ बच्चन ने भी अपनी मां संग एक तस्वीर शेयर की.
T 2803 - 'नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया।।'
माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई सहारा नहीं है। माता के समान कोई रक्षक नहीं है और माता के समान कोई प्रिय नहीं है। मातृदिवस के पावन अवसर पर मातृशक्ति को नमन्।
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
देखें कुछ और सेलेब्स का पोस्ट.