गुरुवार की रात को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 'रेस 3' की टीम के लिए पार्टी रखी गई थी. पार्टी देर रात तक चली. जैकलीन फर्नांडिस जब पार्टी कर घर लौट रही थीं तब रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया.
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबकि एक्सीडेंट देर रात करीब 2.45 बजे बांद्रा के कार्टर रोड पर हुआ. जैकलीन की कार और एक ऑटोरिक्शा की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई. हालंकि जैकलीन के कार की हेडलाइट्स खराब हो गए.
रेस 3 के सेट पर जैकलीन हुईं घायल, अस्पताल में भर्ती
जैकलीन ने पब्लिकेशन को न्यूज कंफर्म करते हुए कहा- हां, ऐसा हुआ था. रिक्शा ड्राइवर नशे में था. हम जल्द ऑफिशियल बयान जारी करेंगे. हम सब ठीक हैं. पुलिस आई और मामला सुलझ गया.
रेस 3 में सलमान खान का होगा ये नाम, Tweet में किया खुलासा
आपको बता दें कि शुक्रवार को जैकलीन, सलमान के साथ जोधपुर 'रेस 3' की शूटिंग के लिए गई हैं. फिल्म में दोनों के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और डेजी शाह भी हैं. फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं.
फिल्म में जैकलीन एक्शन करती नजर आएंगी. इसके लिए वो रोजाना दो घंटे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ले रही हैं.