scorecardresearch
 

रणबीर को मिल रही है दोहरी चुनौती, क्या सकेंगे खुद को साबित

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान, रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना की फाइट होने वाली है. माजरा जानने के लिए जल्द पढ़ें ये खबर...

Advertisement
X
आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर
आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान, रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना आपस में टकराने वाले हैं. घबराएं नहीं ये तीनों कोई फाइट नहीं करने वाले बल्कि तीनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं.


रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज डेट पहले 7 अप्रैल तय की गई थी लेकिन बाद में इसे बदलकर 12 मई कर दिया गया. इस दिन पहले ही दो फिल्में रिलीज होने वाली थीं. जिसमें एक यश राज फिल्म्स की ‘मेरी प्यारी बिंदु’ है जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं.

करण की फिल्म में शाहरुख बनेंगे रणबीर के बड़े भइया!

 इसके अलावा अभिनेता इरफान खान की फिल्म भी हिंदी फिल्म इसी दिन रिलीज होने वाली है. हालांकि तीनों फिल्में एक- दूसरे से बिल्कुल अलग हैं लेकिन एक ही दिन रिलीज होने की वजह से तीनों ही फिल्मों को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Advertisement

तो अभी से सोचना शुरू कर दें कि आप इनमें से कौन-सी फिल्म देखेंगे!

Advertisement
Advertisement