चीन में बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है. आमिर खान की फिल्मों के सुपरहिट होने के बाद से बॉलीवुड के तमाम सितारे अपनी फिल्म चीन में रिलीज करा रहे हैं. आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन ने चीन में अच्छा प्रदर्शन किया था, मगर ऋतिक रोशन की काबिल फिल्म के साथ फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है. फिल्म की स्क्रीनिंग पर चीन के प्रशंसकों ने ऋतिक और यामी का खूब स्वागत भी किया. मगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी साझा की है. तरन ने लिखा, "चीन में धीमी शुरुआत. संतोषजनक वीकेंड टोटल के लिए और ज्यादा बड़े नंबरों की उम्मीद, बुधवार को फिल्म ने 3,33,37,200.00 रुपए कमाए और गुरुवार को फिल्म की कमाई 4,58,38,650.00 रुपये रही. फिल्म ने 2 दिनों में कुल 9.09 करोड़ कमा लिए हैं."
has a shockingly low start in ... Needs to score big numbers [from Fri to Sun] for a satisfactory *extended* weekend total... Wed $ 0.48 mn, Thu $ 0.66 mn. Total: $ 1.31 million [₹ 9.09 cr]. Includes previews held earlier.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान चीन के दर्शकों ने गर्मजोशी के साथ काबिल की स्टारकास्ट का स्वागत किया था. इस दौरान यामी गौतम की एक चीनी फैन ने उनकी फिल्म विक्की डोनर का सुपरहिट सॉन्ग पानी दा रंग गाया था और वहां मौजूद सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था.
चीन में रिलीज हो रही भारतीय फिल्मों में से आमिर खान की सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्में हैं. आमिर खान की 3 ईडियट्स, पीके, सीक्रेट सुपर स्टार और दंगल जैसी फिल्मों को चीन में सुपरहिट होने के बाद से वैश्विक स्तर पर आमिर खान की पॉपुलैरिटी बढ़ी है. मगर ऋतिक की फिल्म की कमाई अब तक औसतन ही मानी जाएगी. देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म वीकेंड में कितनी कमाई करने में सफल होती है.
हाल ही में ऋतिक की फिल्म सुपर 30 का ट्रेलर रिलीज हुआ है. फिल्म में ट्रेलर को जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं, मगर ऋतिक की एक्टिंग को दर्शकों की तरफ से मिक्स्ड व्यूज मिल रहे हैं. फिल्म 12 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी. फिल्म में ऋतिक ने बिहार की संस्था, सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार का रोल प्ले करते दिखेंगे.