मुंबई में 26/11 हमले के आरोपी जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने बॉलीवुड फिल्म 'फैंटम' पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 'फैंटम' पर बैन की मांग के साथ सईद ने आरोप लगाया कि फिल्म की विषयवस्तु उसके देश को बदनाम करने वाली है.
अपने वकील एके डोगर के जरिए सईद ने दलील दी है कि भारतीय फिल्म में पाकिस्तान और जेयूडी के खिलाफ जहर भरा हुआ है. उसने आरोप लगाया है, जेयूडी की ओर इशारा करती फिल्म में 2008 के मुंबई हमले और वैश्विक गया है. वैश्विक आतंकवाद के विषय पर पाकिस्तान के खिलाफ नापाक प्रचार किया जा रहा है.
सैफ अली खान,
कटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है.
लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक ने दावा किया कि पाकिस्तान में अदालतें
भारत सरकार के जेयूडी या इसके का मुंबई हमले
में संलिप्तता के आरोप को पहले ही खारिज कर चुकी हैं. सईद पर
अमेरिका ने एक करोड़ रूपये का ईनाम घोषित कर रखा है.