प्रदर्शनों के कारण हाल ही में कई कार्यक्रमों को रद्द करने वाले गजल गायक गुलाम अली ने आने वाली एक फिल्म में एक देशभक्ति गीत के लिए अपनी आवाज दी है. इसके निर्देशक-निर्माता सुहैब इलियासी ने बताया कि 29 जनवरी को यहां अली ‘घर वापसी’ का संगीत जारी करेंगे.
अगर वह समारोह में उपस्थित होते हैं तो के बाद अक्तूबर में उनके कार्यक्रमों को रद्द किये जाने के बाद शहर में उनका यह पहला कार्यक्रम होगा. इलियासी ने बताया कि संगीत जारी किये जाने के दौरान गायिका सुनिधि चौहान और सोनू निगम भी उपस्थित रहेंगे.
अली ने फिल्म में ‘अपनी मिट्टी की खुशबू है रगो में ये बसी है .. चूमंगे इसको शान से. हमको तो प्यारा है यह वतन, अपनी जान से’’ गीत को अपनी आवाज दी है. फिल्म में आलोक नाथ और फरीदा जलाल भी नजर आएंगे. इलियासी ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि ‘घर वापसी’ का .’