रणवीर सिंह और वाणी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेफिक्रे' रिलीज हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर आए पहले दिन के कलेक्शन में इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है.
आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को यूथ पर फोकस करके बनाया गया था और शायद यही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. रणवीर और वाणी कपूर स्टारर की पहले दिन की कमाई 10.36 करोड़ रही. बॉलीवुड मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल में इसके बारे में ट्वीट शेयर किया.
has a double digit start... STRONG at plexes...Fri ₹ 10.36 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)