scorecardresearch
 

Film Wrap: बेटी के लिए साथ आए नीना-विव, बोनी के घर रहेंगे अर्जुन?

फिल्म और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें जानिए एक साथ. एक्ट्रेस नीना गुप्ता बेटी के साथ एक्स बॉयफ्रेंड विव रिचर्ड्स के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आईं. वहीं दूसरी ओर खबर है कि अर्जुन अब अपने पिता बोनी कपूर के घर में ही शिफ्ट हो सकते हैं. 

Advertisement
X
 नीना गुप्ता, अर्जुन कपूर
नीना गुप्ता, अर्जुन कपूर

फिल्म और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें जानिए एक साथ. एक्ट्रेस नीना गुप्ता बेटी के साथ एक्स बॉयफ्रेंड विव रिचर्ड्स के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आईं. वहीं दूसरी ओर खबर है कि अर्जुन अब अपने पिता बोनी कपूर के घर में ही शिफ्ट हो सकते हैं.  

एक्ट्रेस नीना गुप्ता हाल ही में बेटी के साथ एक्स बॉयफ्रेंड विव रिचर्ड्स के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आईं. मसाबा ने इस रीयूनियन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.

इंस्टा पर तस्वीर शेयर करते हुए मसाबा ने भावुक पोस्ट लिखा- ''जिंदगी कितनी छोटी हो सकती है. इसलिए मैं सभी जरूरी काम छोड़ते हुए डैड को उनके बर्थडे पर सरप्राइज देने चली आई. इस दौरान हमारा पारिवारिक मिलन भी हुआ. फिलहाल अपने पति को मिस कर रही हूं उन्होंने आगे लिखा,  हैप्पी बर्थ डे डैड, मैं इसे सच में भावुक बनाने की कोशिश कर रही हूं. आप 66 के हो गये हैं.''

Advertisement

बता दें, मसाबा का जन्म काफी चर्चा में रहा था. उनका जन्म तब हुआ जब 80 के दौर में नीना और विव रिलेशनशिप में थे. दोनों ने शादी नहीं की थी. हालांकि इनका रिलेशन आगे नहीं बढ़ा. लेकिन बेटी की खातिर आज भी ये दोनों साथ आने से परहेज नहीं करते.

श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर अपने पापा बोनी कपूर और सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के करीब आते दिख रहे हैं. श्रीदेवी के निधन के बाद से ही अर्जुन और अंशुला अपने पापा के साथ थे. 6 मार्च को जाह्नवी के बर्थडे पर अंशुला को जाह्नवी और खुशी के साथ देखा भी गया था. अब आ रही खबरों के मुताबिक, अर्जुन अपने पापा के घर शिफ्ट होने वाले हैं.

 Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन अपने पापा के घर शिफ्ट होने की सोच रहे हैं. अभी तक अर्जुन और अंशुला ने स्वतंत्र जिंदगी जी है, लेकिन अब अर्जुन को लगता है कि उनके पापा और जाह्नवी-खुशी को उनकी जरूरत है. जैसे वो अंशुला के लिए प्रोटेक्टिव हैं, वैसे ही अब जाह्नवी और खुशी के लिए भी फील कर रहे हैं.

कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा जल्द 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ टीवी पर वापसी करेंगे. कपिल अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, इसीलिए दर्शक बेसब्री से उनके शो का इंतजार कर रहे हैं. उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि शो आखिर शुरू कब होने वाला है?

Advertisement

एक एंटरटेंमेंट पोर्टल के मुताबिक शो 25 मार्च से सोनी टीवी पर टेलिकास्ट होगा. 24 मार्च को किड्स डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 2' का फिनाले होगा और 25 मार्च से 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शुरू हो जाएगा.

टीवी ऑडिएंस मीजरमेंट डेटा का इस हफ्ते का BARC चार्ट आ चुका है. इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि सुपर डांसर ने तीसरे नंबर पर जगह बना ली है. साथ ही कुंडली भाग्य अर्बन और रूरल दोनों कैटेगरी में नंबर वन बना हुआ है.

 कुंडली भाग्य के रूरल में 75 लाख व्यूअरशिप और रूरल+अर्बन में 1.25 करोड़ व्यूअरशिप आई. दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल का शो 'ये हैं मोहब्बतें' चौथे नंबर पर चला गया है. जबकि कुमकुम भाग्य पांचवें नंबर पर है.

अंतरराष्ट्रीय वुमंस डे पर अनुष्का शर्मा ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है. जिसमें उन्हें पहचानना बिल्कुल नामुमकिन सा है. इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- उस दिन से अब तक, मैं स्वतंत्र और सशक्त हूं. उन लोगों के लिए जिन्होंने मुझे जैसे मेरी मर्जी के मुताबिक रहने दिया... उन सभी महिलाओं को हैप्पी वुमंस डे की बधाई, जिन्होंने मेरे जैसा महसूस किया और उन पुरुषों को जिन्होंने रास्ता तैयार करने में मदद की.#dancetoyourownbeat #beoriginalbeyourself.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement