scorecardresearch
 

Film Wrap: मालदीव में मस्ती करती दिखीं सुष्मिता, दुखी राखी ने शेयर किया वीडियो

फिल्म रैप के जरिए जानिए बॉलीवुड, हॉलीवुड टीवी और इंडियन सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में शनिवार के दिन क्या रहा खास.

Advertisement
X
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन

फिल्म रैप के जरिए जानिए बॉलीवुड, हॉलीवुड टीवी और इंडियन सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में शनिवार के दिन क्या रहा खास.

पिछले सात सालों में अपनी फिल्मों से नया दर्शक वर्ग गढ़ने वाले आयुष्मान खुराना भले ही न्यूमरोलॉजी और एस्ट्रोलॉजी में विश्वास ना करते हों लेकिन आयुष्मान खुराना के पिता पी. खुराना पंजाब और उत्तर भारत के जाने-माने एस्ट्रोलॉजर हैं और उन्हें पापा की बात तो माननी ही पड़ती है.

जब से सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल के साथ अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिसियल किया है, तभी से वे अपनी और रोहमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती आ रही हैं. कुछ समय पहले दोनों की खबर आई थी, जो बाद में खारिज कर दी. सुष्मिता, रोहमन और अपनी बेटियों रेनी और अलीशा के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं.

Advertisement

राखी सावंत और विवादों का गहरा नाता है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली राखी सावंत अपने हर पोस्ट से खूब सुर्खियां बटोरती हैं. अब राखी के नए सोशल मीडिया पोस्ट ने उनकी शादी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कॉमेडियन एक्टर योगी बाबू ने पिछले कुछ सालों में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काम किया था. अब खबरें आ रही हैं कि उनके हाथ एक और बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट लगा है. बताया जा रहा है कि वह आमिर खान की अगली मूवी लाल सिंह चड्ढा में नजर आ सकते हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन जल्द ही मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी फेज को एमी काफी एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उनकी जेंडर रिवील पार्टी चर्चा में रही थी. अब मैटरनिटी फोटोशूट से एमी की कुछ तस्वीरें सामने आई है. इन तस्वीरों में एमी काफी खुश नजर आ रही हैं.

Advertisement
Advertisement