scorecardresearch
 

शादी के 16 साल बाद फरहान ने लिया तलाक, बेटियां रहेंगी अधुना के साथ

15 साल तक जिंदगी साथ बिता चुके कपल फरहान और अधुना के तलाक की अर्जी को आखिरकार कोर्ट से मंजूरी मिल गई है. अब ये कपल कानूनी तौर पर अलग हो चुका है...

Advertisement
X
फरहान और अधुना
फरहान और अधुना

एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना का 16 साल का साथ अाधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है. दोनों अब पति-पत्नी के तौर पर कभी साथ नजर नहीं आएंगे. दोनों ने अपने अलग होने की जानकारी पिछले साल अपने फैंस को देकर सरप्राइज दे दिया था. पिछले साल अक्टूबर में ही इस कपल ने तलाक के लिए अर्जी भी डाली थी.

मिड डे में छपी खबर के मुताबिक, बांद्रा फैमिली कोर्ट ने सोमवार को इस एक्स-कपल के तलाक को अधिकारिक मंजूरी दे दी है. रिपोर्ट से ये भी पता चला है कि तलाक के बाद इनकी दोनों बेटियां- शाक्या और अकीरा, अधुना के साथ ही रहेंगी. हालांकि फरहान जब भी चाहें अपने बच्चों से जाकर मिल सकते हैं. क्योंकि दोनों ने ये डिसाइड किया था दोनों के पर नहीं पड़ना चाहिए.

Advertisement

इस मामले के वकील फजा श्रॉफ गर्ग ने अखबार को बताया- आपसी मतभेद से हुए इस तलाक को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने मंजूरी दे दी है, सोमवार को ये एक्स-कपल कोर्ट में मौजूद थे.

वो पिछले साल की जनवरी थी जब ने साथ मिलकर 15 साल पुराने अपने रिश्ते को खत्म करने की जानकारी सभी से साझा की थी.

मीडिया में आई रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों के अलगाव का कारण फरहान और की नजदीकियां हैं. याद हो कि फिल्म 'रॉक ऑन 2' में श्रद्धा कपूर फरहान की को स्टार थीं और दोनों की करीबियां शूटिंग के दौरान ही बढ़ गई थीं. खैर! ये अफवाह भी हो सकती है. हालांकि बीच में फरहान का नाम अदित‍ि राव हैदरी के साथ भी जुड़ा था जो उनके साथ वजीर में नजर आई थीं.

दूसरी तरफ खबर ये भी है कि अधुना भी एक्टर डीनो मोरिया के भाई निकोलो को डेट जो मुंबई में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं.

Advertisement
Advertisement